
हापुड़: मंदिर के कुएं से 10 फीट लंबा अजगर पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास बने मंदिर के कुएं में रविवार को अचानक एक 10 फीट लंबा अजगर निकल आया जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांड़पाल ने टीम का गठन किया। मौके पर वनकर्मी भरत कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ कर उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास बने मंदिर के कुएं में अजगर निकल आया है। श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है। सूचना पर वनकर्मी भरत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को ढूंढ कर उसे पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
Raymond चाहिए तो The Raymond Shop पक्का बाग हापुड़ आईए: 9149331926, 9149343854

































