
पिलखुवा: पुजारी के कमरे से 10 हजार की नकदी व तीन लाख के आभूषण चोरी, खेतों में मिला बक्सा
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में पूजा मार्ग पर स्थित मंदिर के पुजारी के कमरे से लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के पुजारी के कमरे को अपना निशाना बनाया जहां से नगदी, आभूषण चुराकर चोर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। चोरों ने बक्सा चोरी कर लिया जो पास के खेतों में मिला।
मामला रविवार की देर रात का है जब रघुनाथपुर क्षेत्र में स्थित मंदिर के पुजारी के कमरे को चोरों ने निशाना बनाया। सावित्री पत्नी उत्तम निवासी सीतापुर ने बताया कि चोर कमरे में दाखिल हुए जहां से करीब 10,000 रुपए की नगदी और तीन-चार लाख रुपये के आभूषण चुराकर फरार हो गए। पुजारी ने जब कमरे में बिखरा सामान देखा तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483

























