
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी के पास नाले में शनिवार की देर शाम मोहल्ला अंबेडकर निवासी 27 वर्षीय मोहित डूब गया था जिसे पुलिस ने लोगों की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
मामला शनिवार की देर शाम का है जब हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी के पास नाले में मोहित गिर गया था। सूचना पर देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नाले से बाहर निकाल कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365































