शन्नो की उपचार के दौरान मौत, सात महीने पहले पति ने सिर में मारा था गिलास












शन्नो की उपचार के दौरान मौत, सात महीने पहले पति ने सिर में मारा था गिलास

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा निवासी 22 वर्षीय शन्नो की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। शन्नो पर उसके पति ने सिर में गिलास से वार किया था। इसके बाद उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हो गई।
गांव बदरखा निवासी जियाउलहक ने बताया कि उसकी बहन 22 साल की शन्नो पुत्री जाहिर अली का सात महीने पहले हापुड़ के गांव निवासी युवक से निकाह हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर वह शन्नो का उत्पीड़न करते। सात महीने पहले उसकी बहन के पति ने विवाद होने के दौरान कांच के गिलास से उस पर हमला कर दिया था। उपचार कराने के बजाय आरोपी बहन को मायके में छोड़कर भाग गए थे। उसके बाद परिजनों ने अस्पताल में शन्नो को उपचार के लिए भर्ती कराया लेकिन उसकी सात महीने बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई ने थाने में तहरीर दी है।

कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!