पिलखुवा: सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करने के मामले में दो गिरफ्तार












पिलखुवा: सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करने के मामले में दो गिरफ्तार

हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में स्थित सरकारी भूमि पर एक व्यक्ति ने अपने समर्थकों के साथ अवैध अतिक्रमण के पश्चात अवैध निर्माण शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण को तत्काल रुकवाया। साथ ही पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दिलशाद अहमद समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि आरोपी दिलशाद अहमद और उसके दो साथियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

पिलखुवा नगर पालिका परिषद की आवासीय कॉलोनी के खसरा संख्या 2513/2 पर आरोपियों ने अतिक्रमण किया था जिसके पश्चात उन्होंने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण शुरू कर दिया। पालिका के अनुसार यह भूमि पंजीकृत सार्वजनिक रास्ते की है जिस पर आरोपी दिलशाद ने 2015 में अवैध कब्जा कर लिया था जिसने रविवार को अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध निर्माण शुरू किया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया।

कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!