जनपद हापुड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में मकान बनाना हुआ महंगा












जनपद हापुड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में मकान बनाना हुआ महंगा

हापुड़, सीमन/ मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में मकान बनाना अब महंगा हो गया है. जिला पंचायत ने नक्शा पास करने का शुल्क दोगुना कर दिया है। शनिवार को आयोजित हुई जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से चार्ज को दोगुना करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। इसी के साथ सिम्भावली शुगर मिल के सामने नाला बनाने और सभी वार्ड में विकास करने के प्रस्ताव को ध्वनिमत से पास किया गया। बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा भी हुआ। इस दौरान भ्रष्टाचार का मुद्दा भी बोर्ड बैठक में जोर-जोर से उठा। सदस्यों ने पंचायत के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार को संरक्षण देने और अपंजीकरण ठेकेदारों को ठेका देकर विकास कार्यों को अटकाने का आरोप लगाया।

शनिवार को जिला पंचायत की बोर्ड बैठक का आयोजन हुआ जिसमें जिला पंचायत की आय बढ़ाने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पास हुआ. इसी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में मकान बनाना भी महंगा हो गया। नक्शा पास कराना दोगुना कर दिया गया है। एक मंजिला निर्माण, दो मंजिला निर्माण, प्लास्टर वाला निर्माण और बाउंड्री निर्माण की दरों को दोगुना किया गया है। भवन निर्माण की दर को 100 वर्ग मीटर से बढ़ाकर 200 रुपए कर दिया गया है। इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर, सांसद प्रतिनिधि, अशोक बबली, गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया, जिला पंचायत के 19 में से 17 सदस्य उपस्थित रहे।

दीमक, कॉकरोच, मच्छर, खटमल, चींटी से पाएं छुटकारा: 9457980680, 8077979922











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!