दीवान पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय ‘कक्षा प्रबंधन’ संवर्धन कार्यशाला आयोजित












हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com): दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ परिसर में सी.बी.एस.ई द्वारा कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय ‘कक्षा प्रबंधन’ संवर्धन कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में हापुड़ जनपद के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 43 शिक्षकों ने भाग लिया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को अपनी कक्षाओं का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने के लिए आवश्यक कौशल एवं तकनीक प्रदान करना था जिससे छात्रों के लिए अनुकूल शिक्षण वातावरण सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभ्रा अवस्थी, सी.बी.एस.ई रिसोर्स पर्सन चंद्रा झा, मोहम्मद सोहराब द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात बच्चों द्वारा प्रस्तुत ओजपूर्ण भजन प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यशाला का संचालन करते हुए मुख्य प्रशिक्षक चंद्रा झा एवं मोहम्मद सोहराब ने कक्षा प्रबंधन के महत्त्व, सकारात्मक कक्षा वातावरण का निर्माण, प्रभावी कक्षा अनुशासन तकनीकें, चुनौती पूर्ण व्यवहारों का प्रबंधन, छात्र सहभागिता को बढ़ावा देना आदि विषयों पर चर्चा की और अनेक क्रियाकलापों के माध्यम से इस विषय को बहुत ही सरल एवं प्रभावी तरीके से समझाया। उन्होंने बताया कि अच्छे कक्षा प्रबंधन से ही छात्रों का ध्यान और अनुशासन बनाए रखा जा सकता है, इससे शिक्षण का स्तर भी ऊंचा होता है।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक एच. एम. राउत ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन शिक्षकों के लिए न केवल प्रेरणा का स्रोत बनता है। बल्कि उनके शैक्षिक कौशल को निखारने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभ्रा अवस्थी ने रिसोर्स पर्सन्स को तुलसी का पौधा भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक प्रभावी शिक्षक वही होता है जो कक्षा को अनुशासित एवं प्रेरणादायक बना सके। इस प्रकार के प्रशिक्षण शिक्षकों को और अधिक सक्षम बनाएंगे।

Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!