
अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के बक्सर नहर पर अज्ञात वाहन ने सड़क पर जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मामला रविवार का है जब एक युवक जैसे ही थाना सिंभावली क्षेत्र में बक्सर नहर पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह लहूलुहान होकर सड़क घायल होकर गिर गया जिसकी कुछ देर में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में पता चला कि 22 वर्षीय आकाश पुत्र अमरपाल निवासी लिसड़ी सिंभावली लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए जा रहा था कि बक्सर नहर पटरी के पास वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी मिली तो वह सिंभावली थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। घटना से नाराज परिजनों ने मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































