
बैंक से निकाले 30 हजार रुपए बैग से हुए गायब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाला एक व्यक्ति शनिवार को एलिवेटेड रोड के नीचे हाईवे पर स्थित केनरा बैंक गया था जहां उसने पैसे निकाले और बाहर लगी मशीन पर खड़े होकर पासबुक पूरी कराई। घर पहुंचने पर पता चला कि बैग में से रुपए गायब है। इसके बाद पीड़ित के होश हो गए।
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुखलाल की मड़ैया निवासी राकेश सैनी शनिवार को कैनरा बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर पासबुक एंट्री के लिए मशीन पर खड़े थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैग काटकर रुपये निकाल लिए। रकम गायब देख पीड़ित के होश उड़ गए। उन्होंने बैंक कर्मियों को सूचना दी और कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बैंक के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244



























