
भमैड़ा के प्राथमिक स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने की जांच हेतु समिति गठित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विकास खंड हापुड़ के गांव भमैड़ा में स्थित प्राथमिक विद्यालय की छत छत के प्लास्टर का हिस्सा अचानक गिरने के मामले की जांच हेतु जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने एक तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।
प्रेसनोट के अनुसार जांच समिति के लिए उप जिलाधिकारी हापुड़ अध्यक्ष होंगे जबकि लोक निर्माण विभाग हापुड़ के अधिशासी अभियन्ता व खंड विकास अधिकारी हापुड़ सदस्य होंगे। समिति जांच रिपोर्ट 48 घंटे में जिलाधिकारी को देगी। समिति का यह दायित्व होगा कि वह घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण करेगी और विद्यालय को पूर्व में फिटनेस प्रमाण पत्र देने वाले व्यक्ति को चिन्हित करेगी।
बता दे कि 26 जुलाई की सुबह भमैड़ा के प्राथमिक विद्यालय की छत का कुछ हिस्से का प्लास्टर गिरने से दो बच्चे चोटिल हो गए थे।
Raymond चाहिए तो The Raymond Shop पक्का बाग हापुड़ आईए: 9149331926, 9149343854

























