
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा तीजोत्सव का आयोजन, रोमा अग्रवाल रहीं तीज क्वीन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन जनपद हापुड़ महिला टीम द्वारा बीती शाम दिल्ली रोड स्थित एक बैंकट हॉल में तीज महोत्सव कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने हरियाली तीज के जीत गए और नृत्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में वैश्य समाज की सैकड़ों महिलाओं ने भागीदारी की। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के गेम शो भी रखे गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रेखा जैन और महामंत्री नीलम गर्ग ने कहा कि संगठन लगातार सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। तीज क्वीन का खिताब रोमा अग्रवाल को दिया गया। इस अवसर पर मोनिका गोयल, प्रगति जैन, कंचन अग्रवाल, कनिका अग्रवाल, महिमा गोयल, सृष्टि, वेदांशी उमा गर्ग, पूजा, रजनी, अनु, बबीता, प्रीति सहित अनेकों महिलाओं ने भाग लिया।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601
























