
गांव खिलवाई में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर दिनदहाड़े की चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव खिलवाई में चोरों ने शुक्रवार को एक बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी व गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव खिलवाई के रहने वाले परवीन किसी कार्य से शुक्रवार को बाहर गए थे। उनकी पत्नी भी किसी कार्य से बाहर चली गई जबकि बच्चे स्कूल गए हुए थे। तभी मकान पर ताला लगा देख चोरों ने ताला तोड़कर उसमें रखे गहने व नगदी चुरा ली और फरार हो गए। दोपहर में बच्चे स्कूल से घर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। शाम को परिजन भी घर पहुंच गए तो अलमारी का टूटा ताला देख उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069































