हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जनपद हापुड़ में भव्यता के साथ सोमवार को एल एन पब्लिक स्कूल के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक विजयपाल, विधायक गढ़मुक्तेश्वर डॉक्टर कमल मलिक, नगर पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत के ने किया। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचारों को सुना गया। जिला अधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस दिवस को एक दिवस के रूप में ना बनाएं बल्कि क्षेत्रों में महिलाओं को जागरूक करते हुए बनाएं कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महिलाएं हर मामले में पुरुषों से बेहतर है महिलाओं को किसी क्षेत्र में भी उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है तो उसे जग जाहिर करें बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाएं और बेटों पर नियंत्रण रखें महिलाएं पुत्र व पुत्री में भेदभाव न करें और छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने से बड़ा अपराध बन जाता है इसलिए छोटी-छोटी बातों पर भी विशेष ध्यान दें शिक्षिकाएं ऑपरेशन काया कल्प के अंतर्गत जनपद के स्कूलों को आदर्श स्कूल बनाएं ।जनपद हापुड़ प्रेरक जिले के रूप में आगे आए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में भी जितने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं उप स्वास्थ्य केंद्र हैं वहां पर भी आम जनता को सही उपचार मिले। इस अवसर पर जिला वन अधिकारी दीक्षा भंडारी हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण केबीसी अर्चना वर्मा ने प्राधिकरण की योजनाओं की जानकारी महिलाओं को दी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रेखा शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल जाने वाले बच्चियों से कहा कि वह निडर होकर स्कूल जाएं किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ पर हापुड़ पुलिस को फोन करें अपनी चुप्पी तोड़ी और अपने स्वजनों वह अध्यापिका को अपनी समस्या बताएं लड़कों पर भी ध्यान दिया जाए और उनकी मॉनिटरिंग की जाए काम काजी महिलाएं ऑटो से इधर उधर जाते समय सतर्कता से यात्रा करें और कोई परेशानी होने पर हापुड़ पुलिस को फोन मिलाएं। कार्यक्रम में श्रम विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों की 100 पुत्रियों को साइकिल वितरित की गई तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह अपर जिला अधिकारी जयनाथ यादव नोडल अधिकारी विशाल यादव उप जिलाधिकारी सदर सत्य प्रकाश सहायक श्रम आयुक्त परियोजना अधिकारी हापुड़ योगराज सिंह गौतम जिला विकास अधिकारी संजय कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता अल्प संख्यक अधिकारी सुमन गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




























