
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के ततारपुर गोल चक्कर पर एक शिव भक्त बेहोश हो गया। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस के माध्यम से उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।
धौलाना निवासी शिव भक्त धर्मवीर पुत्र वेदराम अपनी पत्नी सुषमा के साथ हरिद्वार से जल लेकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह मेरठ पहुंचे तो अचानक भोले की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद पत्नी सुषमा ने भोले का उपचार करा कर उसे बस से भेजने का फैसला लिया। सुषमा स्वयं कांवड़ लेकर हापुड़ की ओर बढ़ी। इसी बीच भोला धर्मवीर जब ततारपुर गोल चक्कर पर पहुंचा तो वह बेहोश होकर गिर गया। चौकी प्रभारी शरद यादव की नजर बेहोश हुए भोले पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने तुरंत एंबुलेंस को मामले से अवगत कराया और भोले को हापुड़ सीएचसी में उपचार हेतु भर्ती कराया।
मोबाइल का लाइव एक्सपीरियंस कर सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर से खरीदें: 8755132651

































