
4 वर्षों से अनुपस्थित सफाई कर्मी ने मांगा 13 लाख का वेतन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की पिलखुवा नगर पालिका के सफाई कर्मी मोहम्मद यूनुस ने 13 लाख रुपए वेतन की मांग करते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है। अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि पिछले चार वर्षों से सफाई कर्मी बिना सूचना के अनुपस्थित रहा। इस दौरान उसकी उपस्थिति और स्थान की कोई जानकारी पालिका के पास नहीं रही। दो लाख का भुगतान न्यायालय के सम्मान में किया गया है। इस सेवा को निरंतरता का प्रमाण नहीं माना जा सकता। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि न्यायालय में यूनुस को साक्ष्य देना होगा कि वह अनुपस्थिति की अवधि में कहा था और इसके पीछे का वैद कारण क्या था? प्रस्तुत साक्ष्य की जांच की जिम्मेदारी लिपिक धर्मेंद्र को दी गई है।
दीमक, कॉकरोच, मच्छर, खटमल, चींटी से पाएं छुटकारा: 9457980680, 8077979922































