
जवाहर नवोदय विद्यालय में 53 लाख से बनेगा मिनी स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड कॉम्प्लेक्स
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय में मिनी स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड परिसर का निर्माण कराया जाएगा जिस पर करीब 53.04 लख रुपए खर्च होंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित फर्म को दो माह में कार्य पूरा करना होगा। जनपद हापुड़ के गांव नवादा में जवाहर नवोदय विद्यालय का निर्माण हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा करीब 43 करोड रुपए से इसका निर्माण कराया गया है। इस स्कूल का निर्माण होने से जहां आसपास के छात्रों को दूर के स्कूलों में पढ़ाई के लिए नहीं जाना पड़ेगा तो उनका समय और पढ़ाई का खर्च भी कम होगा। विद्यालय में मिनी स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड कॉम्प्लेक्स का निर्माण होने से छात्रों सहित गांव में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने में भी मदद मिलेगी। इस मिनी स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड परिसर में बैडमिंटन, बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल, सिंथेटिक कोड आदि का निर्माण होगा।
मोबाइल का लाइव एक्सपीरियंस कर सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर से खरीदें: 8755132651































