
👁 0 views Views
बिजली तार चोर गिरोह की पुलिस ने खोली पोल माल बरामद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा पुलिस ने चैकिंग के दौरान विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से चोरी का करीब तीन कुन्तल विद्युत तार, तार व केबिल काटने का कटर, अवैध तमंचा,कारतूस व चाकू तथा घटना में प्रयुक्त वैगन आर कार बरामद की है।पुलिस ने बताया कि आरोपी पिलखुआ के मौहल्ला गढी का फरदीन व पुरा मौहल्ला का आरिफ तथा गढी फरीदनगर का अनिल है।पुलिस ने तीनो आरोपी को जेल भेज दिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























