
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर स्थित कांवड़ मार्ग पर रविवार की रात अचानक विशालकाय अजगर निकल आया जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की नजर अजगर पर पड़ी। इसके बाद उसने बहादुरी का परिचय देते हुए अजगर को कांवड़ मार्ग से हटाया। इसके बाद वह जंगल की ओर चला गया। सभी ने राहत की सांस ली।
आपको बता दें कि कांवड़ मार्ग पर करीब 8 से 10 फीट लंबा अजगर देख सभी के होश उड़ गए। इस दौरान वाहनों की रफ्तार थम गई। शिव भक्तों की सुविधा को देखते हुए तुरंत मौके पर तैनात पुलिसकर्मी ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद उसे डंडे की सहायता से जंगल की ओर भगाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838






























