
👁 0 views Views
दोनों शुगर मिलों के खिलाफ वाद दायर करने की तैयारी में जुटा भाकियू अराजनीतिक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की दोनों शुगर मिलों द्वारा किसानों को समय पर गन्ना भुगतान न करने से खफा भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने एनसीएलएटी न्यायालय का रुख किया है। संगठन ने अब कोर्ट में वाद दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में सोमवार को पदाधिकारी एनसीएलएटी कोर्ट पहुंचे। संगठन के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि गन्ना भुगतान में देरी से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।
गाड़ी में लगवाएं धांसू व दमदार ऑडियो सिस्टम: 7417116804




























