
👁 0 views Views
प्यार का इजहार करने चंडीगढ़ से सिंभावली पहुंची युवती
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में सोमवार की सुबह गश्त कर रही पुलिस ने एक युवक युवती को घूमते देखा। इसके बाद दोनों से पूछताछ की तो पता चला की युवती पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली है जोकि यहां अपने प्रेमी से मिलने पहुंची है। दोनों की बातचीत सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई और यह दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार का इजहार करने के लिए वह सिंभावली क्षेत्र पहुंची। पुलिस दोनों को थाने लेकर पहुंची और परिजनों को अवगत कराया। परिजन दोनों को अपने साथ ले गए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























