
68 लाख रुपए की लागत से एमजीआर रोड पर होगी पथ प्रकाश की व्यवस्था
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में एमजीआर रोड पर 68 लाख रुपए की लागत से पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास क्षेत्र द्वारा लाइट लगाई जाएगी जिससे इलाका अंधकार में भी रोशन होगा। औद्योगिक क्षेत्र में हाई मास्ट लाइट लगाने के साथ बिजली के खंबे और आठ ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
क्षेत्र में करीब 1700 फैक्ट्रियां संचालित हैं लेकिन प्रकाश पथ की उचित व्यवस्था न होने की वजह से रात के समय परेशानी होती है। अब यूपीएसआईडीसी द्वारा तीन हाईमास्ट लाइटें, 25 केवीए के आठ ट्रांसफार्मर और बिजली के खंबे लगाने के लिए 68 लाख रुपए का टेंडर जारी किया गया है। इसके साथ औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद स्ट्रीट लाइटों को भी सही कराया जाएगा। 12 दिसंबर से औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश द्वार संख्या एक और दो की भी मरम्मत होगी। इसके लिए टेंडर निकाले गए हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365



























