
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के पिलखुवा रेलवे स्टेशन के पास रविवार को एक 22 वर्षीय युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया और परिजनों को मामले से अवगत कराया। परिजन मौके पर पहुंचे जो शव लेकर बिहार के लिए रवाना हो गए।
22 वर्षीय सराज आलम पलंबर का काम करता था जोकि ट्रेन में सवार होकर घर जा रहा था। सिराज आलम मूल रूप से बिहार का रहने वाला था जिसकी पिलखुवा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और परिजनों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद मौके पर पहुंचे और परिजन शव लेकर बिहार के लिए रवाना हो गए। परिवार में कोहराम मचा है।























