
कांवड़ियों की सेवा हेतु पुलिस ने लगाया कैम्प
हापुड सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com):हापुड पुलिस कांवड़ियों की सेवा के लिए एक कदम आगे बढ़कर काम कर रही है,पुलिस ने रविवार को इस सेवा में एक और कड़ी जोड़ दी।
श्रावण कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत हापुड़ पुलिस द्वारा थाना हापुड़ देहात की साइलो-2 चौकी पर कांवड़ियों की सेवार्थ बनाये गये कांवड़ शिविर का अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने फीता काटकर शुभांरभ किया गया एवं श्रद्धालुओं के कांवड़ यात्रा पूर्ण कर सकुशल अपने गंतव्य तक पहुंचने की कामना की गयी।शिविर में शुध्द भोजन ,पेयजल,फल,दूध व चिकित्सा आदि की व्यवस्था की गई है।इसअवसर पर सीओ जितेंद्र शर्मा,थाना हापुड देहात प्रभारी विजय गुप्ता आदि उपस्थित थे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























