
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव अनूपुर डिबाई में ग्रामीण इन दिनों चोरों के आतंक को देखते हुए सड़क पर उतरे जिन्होंने रात भर गांव में पहरा दिया और संदिग्ध गतिविधि पर निगाह रखी। ग्रामीणों का कहना है चोरी की घटना को रोकने के लिए ग्रामीणों ने अब खुद ही मोर्चा संभाला है जिन्होंने शनिवार की रात क्षेत्र में पहरेदारी की और पल-पल की गतिविधि पर निगाह राखी। ग्रामीणों का दावा है कि चोर ड्रोन आदि की मदद से इलाके की रेकी करते हैं। ऐसे में हाथों में लाठी-डंडे लेकर दर्जन से अधिक ग्रामीण सड़क पर उतरे और मोर्चा संभाला।
आपको बता दें कि इन दिनों क्षेत्र सिंभावली थाना क्षेत्र में हो रही चोरियों से ग्रामीणों में बेहद नाराजगी है। ऐसे में उन्होंने गश्त बढ़ाने की मांग की है और हालातों को देखते हुए गांव में समय-समय पर पहरेदारी कर रहे हैं जिससे चोर गांव में दाखिला न हो सके।
Raymond चाहिए तो The Raymond Shop पक्का बाग हापुड़ आईए: 9149331926, 9149343854
























