
👁 0 views Views
एक पेड़ मां के नाम अभियान को लगा रहे पलीता, जिम्मेदार कौन?
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): भले ही सरकार पौधारोपण के लिए कितनी भी सख्ती क्यों न कर ले लेकिन जिम्मेदार न जाने क्यों लापरवाही से बाज नहीं आते। ताजा मामला जनपद हापुड़ के पिलखुवा के वार्ड नंबर 22 मोहल्ला किशनगंज से सामने आया है। रेलवे लाइन के पास नाली के ऊपर पौधे इधर-उधर लुढ़के हुए हैं। पौधों को रोपित करने व सींचने की जिम्मेदारी, नैतिकता निभानी चाहिए। वहीं पौधों को यहां-वहां रखकर कुछ लोग भूल गए हैं। लोगों को स्वस्थ जीवन देने वाले पौधे खुद बीमार हो रहे हैं। जो की जीवन जीने के लिए तरस रहे हैं।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601


























