
👁 0 views Views
पिलखुवा: जहर खाकर विवाहिता ने की आत्महत्या
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की परतापुर की रहने वाली 28 वर्षीय विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
28 वर्षीय विवाहिता की शादी नितिन नामक मजदूर से 9 साल पहले हुई थी। गुरुवार को किसी बात से नाराज होकर विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दम्पति की चार वर्षीय एक पुत्री भी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

































