
👁 0 views Views
घर बैठे काम कराने के नाम पर ठगे एक लाख
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव दहिरपुर की एक महिला के साथ ऑनलाइन फ्रॉड का मामला सामने आया है। पीड़िता नीतू पत्नी नरेश ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा जिसमें घर बैठे काम करने का सुझाव दिया गया। नीतू ने वीडियो में दिए गए नंबर पर संपर्क किया और काम करने की इच्छा जताई। इसके बाद धीरे-धीरे ठगों के चुंगल में फंसती गई और एक लाख उसने ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। ठगी का एहसास होने पर उसने कपूरपुर थाने पहुंचकर अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आपको बता दें कि ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























