स्थानीय पुलिस ने गांव बदनौली में एक ठिकाने पर छापा मार कर जनरल स्टोर की आड़ में शराब के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22 पव्वे देशी शराब बरामद किए है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह एक शराब के ठेके से शराब लाकर गांव में बेच रहा था।



























