नशा खोरी रोकने हेतु दवा निर्माता व बिक्रेताओ का होगा निरीक्षण










नशा खोरी रोकने हेतु दवा निर्माता व बिक्रेताओ का होगा निरीक्षण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) समिति की एक बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें आबकारी विभाग, एनसीबी, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, खाद्य सुरक्षा, औषधि विभाग, क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो आदि प्रमुख हैं।
बैठक का मुख्य उद्देश्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को रोकने के लिए विभागों के बीच समन्वय बढ़ाना और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना था। बैठक में विभागों द्वारा गत माह में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और आगे की रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में संचालित दवाइयो की फैक्ट्री व मेडिकल स्टोर पर निरंतर निरीक्षण करते हुए अधिकारी दवाइयो में नशीले पदार्थ की मिलावट को रोकने हेतु जांच करते रहें। जिलाधिकारी ने औषधि विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा अगर कोई भी मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के पाया जाता है तो उसे तत्काल सील किया जाए तथा उस पर कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जनपद में जो भी मेडिकल स्टोर संचालित है उनके बाहर एक बोर्ड लगा होना अनिवार्य है जिस पर लिखा हो कि हमारे यहां किसी भी प्रकार की नशीली दवाइयां व ड्रग्स नहीं मिलते हैं तथा टोल फ्री नंबर भी अनिवार्य रूप से लिखा हो। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए तथा उन्हें जेल भी भेजा जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्य आगामी कांवड़ यात्रा से पूर्व हो जाना चाहिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री संदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सहित सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी








  • Related Posts

    हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर एक दिन पूर्व हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी…

    Read more

    पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैसे तो जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति व जर्जर तारों से लोग परेशान हैं और औद्योगिक उत्पादन व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

    हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

    पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

    पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

    मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

    मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

    घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

    घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

    डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

    डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

    हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई

    हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई
    error: Content is protected !!