
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद निवासी एक महिला को पालतू कुत्ते ने काट लिया। महिला के बेटे का दावा है कि यह पालतू कुत्ता कई लोगों को काट चुका है लेकिन अभी तक कार्रवाई न होने की वजह से दबंगों के हौंसले लगातार बुलंद हो रहे हैं जोकि आने जाने वाले लोगों पर कुत्ता छोड़ देते हैं। क्षेत्रवासियों में बेहद नाराजगी है।
ब्रह्मवाला पत्नी रिछपाल सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह सोमवार की सुबह खेतों पर काम करने के लिए जा रही थी। तभी एक पालतू कुत्ता वहां घूम रहा था। पीड़ित पक्ष का दावा है कि कुत्ता जंगली नस्ल का है। ईहापुड़ न्यूज़ जब महिला निकली तो कुत्ते मालिक ने उसे पकड़ लिया लेकिन महिला के निकलने के बाद छोड़ दे। इसके बाद महिला को कुत्ते ने बेरहमी से काटा और उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग पहुंचे और किसी तरह पीड़िता को बचाया। पीड़िता थाने पहुंची जिसने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288






























