
अमरीन की मौत के मामले में गोपनीय जांच शुरू
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज से जुड़े मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन ने गोपनीय जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक अमरीन ने अपने पिता की बाहों में दम तोड़ दिया था। इलाज के लिए 20 हजार रुपए न जुटा पाने पर अमरीन को उपचार ही नहीं मिला। मामले में जिला प्रशासन ने गोपनीय जांच शुरू कर दी है। वहीं शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने एक्स पर उपमुख्यमंत्री से मामले की शिकायत की है और उचित कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
दो दिन पहले अमरीन की तबीयत बिगड़ी जिसके बाद अस्पताल में मजदूरी करने वाले परिजनों ने जब अपनी बिटिया को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराने का प्रयास किया तो उनसे 20 हजार रुपए मांगे। 20 हजार रुपए न होने पर अमरीन को उपचार नहीं मिला जिसके चलते उसने अपने पिता की बाहों में दम तोड़ दिया। मामले में जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडेय ने गोपनीय जांच शुरू कराई है। टीम को दो दिन के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
पुराना लेडीज पर्स, लिपस्टिक, इयररिंग, टॉपस, नेलपेंट लाओ छूट के साथ नया खरीद कर ले जाओ: 7055526511





























