
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित अटल गौरव पार्क के पास चौकड़ायत मार्केट में 28 मई 2025 को मरम्मत का कार्य चल रहा था। तभी अचानक लोहे की रेलिंग नीचे आ गिरी जिसमें कुछ लोग चोटिल तो कुछ घायल हो गए थे। इस हादसे में संभावली क्षेत्र के गांव दतियाना निवासी गजेंद्र पुत्र मुव्वा भी घायल हुए थे जो आर्थिक रूप से कमजोर है और उन्होंने मामले में आर्थिक सहायता की मांग की। आरोप है कि बिल्डिंग मलिक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए बिल्डिंग मलिक अतुल और गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने बताया जिस दौरान हादसा हुआ उस दौरान वह चौकड़ायत मार्केट में एक चिकित्सक के यहां अपनी आंखों को दिखाने के लिए आया था। चिकित्सक ने ऊपर काम कर रहे मजदूरों से काम ना करने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माने और कार्य जारी रखा। इसी बीच लोहे की रेलिंग अचानक गिर गई जिससे गजेंद्र सिंह के सिर और कंधे तथा छाती में काफी गंभीर चोट आई। गजेंद्र सिंह ने बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर है। पीड़ित ने आर्थिक सहायता की मांग को जिसके बाद प्रार्थी कोठी गेट चौकी में बुलाया गया जहां मलिक अतुल और गौरव से मुलाकात हुई। आरोप है कि दोनों ने अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216






























