मेरठ के कुख्यात बदमाश को हापुड़ में गोली लगी












हापुड, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ के एक कुख्यात बदमाश को हापुड में गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गया।पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।बदमाश पर हापुड व बुलन्दशहर में संगीन धारा में करीब एक दर्जन मुकद्दमे दर्ज है।पुलिस क्षेत्राधिकारी वरूण मिश्रा ने बताया कि थाना सिम्भावली पुलिस शनिवार की रात चैकिंग कर रही थी कि एक बाइक सवार बदमाश पुलिस को देखते ही फायर करते हुए भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाई और पुलिस से मुठभेड के दौरान 25 हजार रुपये का ईनामी शातिर बदमाश घायल हो गया।पुलिस ने घायल को गिरफ्तार कर इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस ने घायल के कब्जे से अवैध तमंचा,जिंदा व खोखा कारतूस एवं एक अपाचे मोटर साइकिल बरामद की है।पुलिस ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम शहजाद सैफी पुत्र बाबू खां निवासी ग्राम समर गार्डन कॉलोनी खुशहाल नगर गली न0 -2 थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ बताया है।गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है जो जनपद हापुड के थाना गढ़मुक्तेश्वर के मु0अ0स0 251/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित था और फरार चल रहा था।शहजाद के विरुद्ध जनपद बुलंदशहर व हापुड़ में चोरी, हत्या का प्रयास व गैंगस्टर एक्ट आदि से संबंधित करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है।

पुराना लेडीज पर्स, लिपस्टिक, इयररिंग, टॉपस, नेलपेंट लाओ छूट के साथ नया खरीद कर ले जाओ: 7055526511











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!