
पिकअप ट्रक की टक्कर में पिकअप चालक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के पिलर नंबर 108 के पास शुक्रवार को सड़क हादसे के दौरान एक चालक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार गढ़ से मसूरी जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गया। हादसा इतना भयंकर था कि पिकअप चला रहे मसूरी निवासी शाह आलम गंभीर रूप से घायल हो गए और सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को मामले से अवगत कराया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288


























