
हापुड़ के शीर्ष अफसरों ने शिवालयों में सुरक्षा को परखा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में महाशिवरात्री पर्व पर कांवड़ियों व श्रध्दालुओं को महादेव का जलाभिषेक करने के दौरान कोई परेशानी न हो, इसके लिए जनपद के दो शीर्ष अफसरों जिलाधिकारी अभिषेक पांडे पुलिस अधीक्षक कुवर ज्ञानन्जय सिंह ने जनपद के शिवालयों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा और मंदिरों के प्रबंध तंत्र, पुजारियों से वार्ता कर कहा कि सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखा जाए। दोनों शीर्ष अफसरों कांवड मार्गे को देखकर मरम्मत करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी अभिषेक पांडे व पुलिस अधीक्षक कुवर ज्ञानन्जय सिंह गुरुवार को अन्य अफसरों के साथ गांव सबली के प्राचीन शिव मंदिर, गांव दहपा के शिव मंदिर, छपकोली के शिव मंदिर, गांव दतियाना के भूतों वाला मंदिर, गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ तथा गोव कल्याणपुर कल्याणेश्वर महादेव मंदिर परिसर के कांवड़ मार्गो का निरीक्षक किया।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों का बिजली के झूलते तारों को ऊपरं करने, ट्रांसफार्मरों व पोल को पॉलीथिन से कवर करने, स्ट्रीट लाइट दुरूस्त करने, साफ-सफाई व्यवस्था पुख्ता रखने, जर्जर सड़कों की मरम्मत व पुनः निर्माण करने आदि के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ हिमांशु गौतम, सीओ सिटी वरूण मिश्रा, एसडीएम, तहसीलदार प्रवीण कुमार, एक्सईएन पीडब्लूडी शैलेन्द्र कुमार, एक्सईएन सिचाई, एक्सईएन बिजली समेत कई विभागों को अधिकारी मौजूद रहे।
ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483


























