
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): बिजली घर की क्षमता वृद्धि के कारण शुक्रवार आज सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऊर्जा निगम के एक्सईएन अनुज जायसवाल ने बताया कि विद्युत वितरण खंड गढ़मुक्तेश्वर के तहत 11/33 केवी उपकेंद्र गढ़ द्वितीय की क्षमता वृद्धि की जा रही है। इसके तहत 10 एमवीए पावर परिवर्तक लगाया जाना है। ताकि गर्मी के मौसम में अघोषित बिजली कटौती और बार-बार हो रही ट्रिपिंग से निजात मिल सके। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उपकेंद्र गढ़-द्वितीय पर 10 एमवीए पावर परिवर्तन लगाने के लिए कल्याणपुर 132 केवी उपकेंद्र से सुबह आठ से रात आठ बजे तक 12 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे गढ़ नगर, पलवाड़ा, पसवाड़ा, चित्तौड़ा, सिकंदरप्र आसपास के गांव प्रभावित होंगे
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड़ हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867
























