हिन्दू साम्राज्य दिवस पर संघ नेता बोले संगठित हिंदू समाज में ही समस्याओ का हल निहित












हिन्दू साम्राज्य दिवस पर संघ नेता बोले संगठित हिंदू समाज में ही समस्याओ का हल निहित
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में सोमवार को हापुड नगर में संघ की शाखाओं पर हिन्दू साम्राज्य दिवस मनाया गया,जिनमें संघ नेताओं समाज के संगठित होने,शाखाओं के विस्तार तथा पुराने कार्यकर्ताओ से निरन्तर सम्पर्क साधने आदि का आव्हान किया।संघ के स्वयंसेवको ने शाखाओं पर छत्रपति शिवाजी का चित्र लगाकर कार्यक्रम किए। हिन्दू साम्राज्य दिवस संघ के छह उत्सवों में से एक है जिसे संघ के स्वयंसेवक प्रति वर्ष मनाते है।न्यू शिवपुरी में हरमिलाप वैष्णो देवी मन्दिर के पार्क, टाऊन हाल पार्क, देवलोक, कान्तिमल धर्मशाला, स्वर्गाश्रम रोड पर हिन्दू साम्राज्य दिवस समारोह आयोजित किए गए,जिनमें बडी तादादमें संघ के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। न्यू शिवपुरी मे हरमिलाप मन्दिर पार्क पर स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए संघ के जिला व्यवस्था प्रमुख सबरजीत सिंह ने कहा कि छत्रपति शिवाजी कुशल योद्धा, कूटनीतिज्ञ, साहसी, पराक्रमी शासक थे। उन्होंने जीवन भर मुगलो से लोहा लिया पर कभी भी उनकी पराधीनता स्वीकार नही की। उन्होंने हिन्दु पद पादशाही की स्थापना की। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा देने वाला रहा है। संघ हिन्दू समाज को संगठित करने के कार्य मे सतत जुटा हुआ है, संगठित हिन्दू समाज से ही राष्ट्र की सभी समस्याओ का समाधान होगा। आज परिस्थिति अनूकुल है ,हमे संघ कार्य का विस्तार करना चाहिए। देवलोक कॉलोनी मे संघ के जिला समरसता प्रमुख सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि छत्रपति शिवाजी की दृढ इच्छाशक्ति, अदम्य साहस, युद्ध कौशल अनूठा था। मुगल शासक भी उनसे भय खाते थे।भूपेंद्र गर्ग सेवा भारती के जिला कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, प्रभात माहेश्वरी,रजत गोयल, आदित्य अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता, दिनेश कौशिक, अमित कुमार, विजय चौहान एडवोकेट,मुकेश कुमार, सत्येंद्र गौड एडवोकेट, दिनेश कुमार, मुकेश माहेश्वरी, धीरज गर्ग आदि उपस्थित थे।

कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!