खुले में कुर्बानी देने के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज












खुले में कुर्बानी देने के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने खुले में कुर्बानी देने के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह मामला सुल्तानपुर गांव से जुड़ा है।

देहात थाने में तैनात दरोगा शरद यादव ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बकरीद के दौरान वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त करते वक्त वह गांव सुल्तानपुर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मदरसे के पास खुले स्थान पर पशुओं की कुर्बानी दी जा रही है जबकि खुले में कुर्बानी करने पर शासन की ओर से पूरी तरह प्रतिबंध है। पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए जबकि पशुओं के अवशेषों को मौके पर छोड़ गए। पुलिस ने अवशेषों को गड्ढे में दबाया और ततारपुर के रहने वाले मतीन त्यागी, नासिर, गुलजार और फुरकान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!