फिसड्‌डी रह गया गेहूं खरीद लक्ष्य












फिसड्‌डी रह गया गेहूं खरीद लक्ष्य

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरकारी गेहूं खरीद में जनपद हापुड़ फिलहाल 90 प्रतिशत पीछे रह गया है, जबकि सरकारी गेहूं खरीद 15 जून को बंद होना प्रस्तावित है। जनपद में गेहूं खरीद 10 प्रतिशत होना शासन के लिए चिन्ता का विषय है।

गेहूं खरीद में जनपद के फिसड्‌डी रहने के पीछे एक कारण नजर आ रहा है। खुले बाजार में गेहूं का दाम सरकारी खरीद मूल्य से ऊंचा होना। हापुड़ में इस समय गेहूं का भाव 2600 रुपए प्रति क्विंटल है जबकि सरकारी समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल है। मेरठ रोड पर ओवर ब्रिज के नीचे स्थित एक फ्लोर मिल ने तो 2700 रुपए प्रति क्विंटल तक बिचौलियों के माध्यम से खरीदी है, ताकि उत्पादन व सप्लाई लाइन न टूटने पाए। इस आटा मिल पर तो स्टाक लिमिट का भी असर नहीं पड़ा।

जिला विपणन अधिकारी समरेन्द्र प्रताप ने बताया कि जनपद हापुड़ में गेहूं खरीद हेतु 32 क्रय केन्द्र स्थापित किए गए है जिन पर 810 किसानों ने 17 हजार 500 कुन्तल गेहूं बेचा है, जो लक्ष्य का मात्र 10 प्रतिशत है।

सूत्र बताते है कि गेहूं में तेजी की सम्भावना के मद्देनजर किसान ने गेहूं रोक लिया है और आटा उत्पादक यूनिटे अन्य जनपदों से गेहूँ खरीद कर आवश्यकता की पूर्ति कर रही है।

लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025











  • Related Posts

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला, NH-9 हाईवे पर स्थित जैन शिकंजी के संचालक ने सभी क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को होली…

    Read more

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    🔊 Listen to this कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चोपला स्थित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली
    error: Content is protected !!