देश की उन्नति में किसानों का अहम योगदान : सूर्य प्रताप












देश की उन्नति में किसानों का अहम योगदान : सूर्य प्रताप

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोमवार को हापुड़ में कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसानों की तरक्की के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बना कर उन्हें कार्यान्वित किया है। केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और उनके उत्थान के लिए कृत संकल्प है। यह किसानों की लगन और मेहनत का ही परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में गन्ना चीनी, सब्जी व फल आदि के उत्पादन में नम्बर वन पर है। समारोह का शुभारंभ प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित करके किया।

प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सोमवार को हापुड़‌ के पास के गांव वनखंडा में विकसित कृषि संकल्प अभियान आयोजित एक समारोह में किसानों को सम्बोधित कर रहे थे। देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण की पुण्य तिथि 29 मई से यह अभियान शुरू किया गया है। प्रदेश कृषि मंत्री ने कहा कि चौधरी साहब ने जितना कार्य किसानों के लिए किया है, उतना किसी अन्य ने नहीं। उनका जीवन सदैव किसानों के लिए समर्पित था। भारत सरकार ने चौधरी साहब को भारत रत्न देकर किसानों के सम्मान को बढ़ाया है। देश की उन्नति में किसानों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

प्रदेश के कृषि मंत्री ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार ने किसानों से सीधा संवाद स्थापित कर एक अनूठी पहल की है जिसका हर क्षेत्र में स्वागत किया गया है। किसानों की हर समस्या का हल होगा और सरकार किसानों को कृषि क्षेत्र में और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

प्रदेश में डबल इंजन की सरकार किसानों को गन्ने का शत प्रतिशत भुगतान करा रही है। उन्होंने गौ संरक्षण व डेयरी पालन पर बल दिया। समारोह को जिला पंचायत हापुड़ चेयरमैन रेखा नागर, हापुड़ विधायक विजय पाल आढ़ती, गढ़‌मुक्तेश्वर विधायक हरेन्द्र तेवतिया आदि ने भी सम्बोधित किया। समारोह में जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, जिला कृषि अधिकारी मनोज चौधरी, अमरोहा सांसद प्रतिनिधि योगेंद्र तंवर, सहित ग्राम प्रधान व किसान व भाजपाई उपस्थित हुए।

फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 8979824365











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!