
किसान समस्याओ को लेकर ज्ञापन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का एक प्रतिनिधिमंडल ब्लाक अध्यक्ष जोगिंदर मावी के नेतृत्व में शुक्रवार को गढ़मुक्तेश्वर के एसडीएम अंकित वर्मा से मिला और किसानों की समस्याओं के हल करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन दिया साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगो को पूरा नही किया गया तो किसान 30 मई को आत्मदाह करेंगे।किसानो की खास मांग है कि किसी भी किसान भाई के घर में कोई बुजुर्ग एक्सपायर हो जाता है तो नियम अनुसार 90 दिन में उसकी जमीन जो उनके बारिश है उनके नाम बिना सुविधा शुल्क के आ जानी चाहिए जिसमें तहसील के पटवारी जमीन चढ़ाने के नाम पर किसानों का शोषण कर अवैध वसूली करते हैं।
2.जो डिजिटल फर्दों में हिस्सों में गड़बड़ हुई है उसमें जो सरकारी साइट है वह चल नहीं पा रही और किसान तहसील के चक्कर काट रहे हैं उन्हें एक आसान तरीका करके किसानों की जमीन का हिस्सा ठीक किया जाए।
3.सरकार के नियम अनुसार जो फार्मर रजिस्ट्री हो रही हैं कुछ नाम में त्रुटियां हो रही हैं जिससे किसानों की फॉर्मल रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है उन्हें तुरंत ठीक कराया जाए,
4.गढ़ से दोताई फ्लावर तक सड़क में गड्ढे से कई मृत्यु हो चुकी है सड़क पर नया कोट चढ़ाकर नयी सड़क बनवाई जाए।
5.विद्युत विभाग द्वारा जर्जर लाइनों को बदलने का कार्य किया जाए।
इन सभी सुविधाओं पर अगर कार्य नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के तहसील अध्यक्ष जितेंद्र नागर 30 तारीख को तहसील प्रशासन के खिलाफ आत्मदाह करेंगे।
इस अवसर पर प्रमोद भाटी, सुमित तंवर, अरविंद चौहान, राहुल, गौरव, उपस्थित थे।
मात्र एक रुपए में लोन करा कर घर ले जाओ AC, फ्रिज, वाशिंग मशीन: 9536777474






























