चार फर्जी बैनामे कराने के मामले में चार मुकदमा दर्ज












चार फर्जी बैनामे कराने के मामले में चार मुकदमा दर्ज

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के कोथला खादर स्थित भूमि पर हेराफेरी कर चार बैनामे करने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंजाब के जनपद लुधियाना के सूबा सिंह ने बताया कि फरीदकोट निवासी 70 वर्षीय बलविंदर सिंह की कोथला खादर में करीब 10 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने उसके नाम पावर ऑफ अटॉर्नी कर रखी है। इसका फायदा उठाकर कुछ लोगों ने कागजों में हेरा-फेरी कर बलविंदर सिंह की जगह प्रमोद कुमार को बलविंदर सिंह बनाकर उसकी भूमि के चार फर्जी बैनामे गाजियाबाद के मोहन नगर की बबीता रानी, ललिता, और कृष्णा चौहान के नाम कराए हैं। इसमें प्रमोद, बबीता, ललित, कृष्ण चौहान व दो गवाह विपिन सिरोही, अभिषेक, नरेंद्र सिंह व अन्य शामिल हैं। आरोपियों ने जो चार फर्जी बैनामे कराए हैं उसमें सरकारी झील के खसरा नंबर भी हैं।

मामले में भूमि स्वामी व राजस्व विभाग के साथ धोखाधड़ी करने का कृत्य किया है। न्यायालय ने बबीता, प्रमोद, ललित, कृष्णा, विपिन, अभिषेक व छह अज्ञात पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश पारित किए हैं। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

निर्मला देवी इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए करें संपर्क: 8218393381











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!