बदमाशों पर नकेल कसने के लिए हरोड़ा मोड पर नवनिर्मित चौकी का उद्घाटन












बदमाशों पर नकेल कसने के लिए हरोड़ा मोड पर नवनिर्मित चौकी का उद्घाटन

हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त व सुदृढ़ बनाने के साथ आमजन की सुविधा व सुरक्षा को लेकर अपराध मुक्त माहौल प्रदान करने के लिए सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत के हरोड़ा मोड पर चौकी का फीता काट कर उद्घाटन किया गया। हरोड़ा मोड से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है और यह मार्ग कई गांव से होते हुए जनपद बुलंदशहर को भी जोड़ता है।
सुरक्षा की दृष्टिगत फ्लाईओवर के नीचे हरोड़ा मोड नवनिर्मित चौकी का निर्माण कराया गया है जिसका शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर के द्वारा क्षेत्रीय चौकीदारों को भी छाता भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीओ वरुण मिश्रा,थाना प्रभारी सुमित तोमर, पूर्व प्रधान बक्सर सोनू गौड़,देवेंद्र प्रधान मौ॰पुर खुडलिया, आर एस एम स्कूल प्रबंधक संदीप उर्फ नीटू, अजीत सिंह, उदित गोयल प्रवीण वर्मा सुरेंद्र कबाड़ी सहित क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।

सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!