अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिक आसिफ बने एक दिन के चेयरमैन, दिलाई गई शपथ












अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिक आसिफ बने एक दिन के चेयरमैन, दिलाई गई शपथ

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक मजदूर दिवस के अवसर पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक अनोखी पहल करते हुए और मजदूरों का मनोबल बढ़ाने के लिए मोहल्ला नवाजीपूरा निवासी एक मजदूर पेंटर आसिफ अब्बासी को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश का चेयरमैन नियुक्त किया गया जिन्हे बाल कल्याण समिति सीडब्ल्यूसी के मजिस्ट्रेट बाबूराम गिरी व सोसाइटी के कार्यकारी चेयरमैन मो दानिश कुरेशी व उप निरीक्षक अभिषेक यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के साथ-साथ फूलो की माला व नियुक्ति पत्र देकर नये चेयरमैन आसिफ अब्बासी का स्वागत अभिनंदन किया।
सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट बाबूराम गिरी ने कहा कि श्रमिक मजदूर भी हमारे समाज का हिस्सा है। यह दानिश भाई व सोसायटी की बहुत अच्छी पहल है इससे मजदूरो का मनोबल बढ़ेगा। अस्सिटेंट लेबर कमिश्नर सर्वेश कुमारी ने श्रमिक दिवस पर एक श्रमिक को सोसाइटी का चेयरमैन नियुक्त होने पर कहा कि यह सोसाइटी की बहुत ही अच्छी पहल है जिससे मजदूरों को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ सम्मान मिलेगा और जनता में एक अच्छा संदेश जाएगा।
सोसायटी के चेयरमैन मो दानिश कुरेशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 अप्रैल 2025 को सोसायटी की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि 1 मई 2025 को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों, मजदूरो का मनोबल बढ़ाने के लिए किसी मजदूर को एक दिन का सोसायटी का चेयरमैन नियुक्त किया जाएगा। इसी उपलक्ष में गुरुवार को पुताई के कारीगर पेंटर श्रमिक आसिफ अब्बासी को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी का एक दिन का चेयरमैन नियुक्त किया गया जिन्हें सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के अंतर्गत समस्त शक्तियां प्राप्त होगी,
इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के मजिस्ट्रेट बाबूराम गिरी, उप निरीक्षक अभिषेक यादव व चेयरमैन दानिश कुरैशी, कोषाध्यक्ष डॉ दिलशाद अली, मौ अहमद, उप प्रबंधक वसी मोहम्मद, आकिब चौधरी, आरिफ त्यागी आदि उपस्थित रहे

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457











  • Related Posts

    रुपयों के लेनदेन के मामले में चले लाठी-डंडे, तीन गिरफ्तार

    🔊 Listen to this रुपयों के लेनदेन के मामले में चले लाठी-डंडे, तीन गिरफ्तार हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला प्रभा विहार में रुपयों के…

    Read more

    हापुड पुलिस लाइन में होलिका दहन

    🔊 Listen to this हापुड पुलिस लाइन में होलिका दहनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड पुलिस लाइन में सोमवार की रात पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने विधि-विधान से होली पूजा अर्चना कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रुपयों के लेनदेन के मामले में चले लाठी-डंडे, तीन गिरफ्तार

    रुपयों के लेनदेन के मामले में चले लाठी-डंडे, तीन गिरफ्तार

    हापुड पुलिस लाइन में होलिका दहन

    हापुड पुलिस लाइन में होलिका दहन

    हापुड़: मधुबन कॉलोनी गली नंबर- 2 के बाहर कार सवारों ने की फायरिंग, पुलिस तलाश में जुटी

    हापुड़: मधुबन कॉलोनी गली नंबर- 2 के बाहर कार सवारों ने की फायरिंग, पुलिस तलाश में जुटी

    जाने 03 मार्च का सब्जियों का भाव

    जाने 03 मार्च का सब्जियों का भाव

    डीएम की फटकार के बाद अधिकारियों ने लिया सबक, निकाले अलग-अलग टेंडर

    डीएम की फटकार के बाद अधिकारियों ने लिया सबक, निकाले अलग-अलग टेंडर

    सुबह 05:29 से 06:19 के बीच हुआ होलिका दहन

    सुबह 05:29 से 06:19 के बीच हुआ होलिका दहन
    error: Content is protected !!