
👁 0 views Views
धर्मशाला में रुके बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट स्थित धर्मशाला के कमरे में रुके बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई जिनका शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। शव मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार गंगानगरी स्थित धर्मशाला में दो दिन पूर्व व्यक्ति रहने के लिए पहुंचे थे जिन्होंने अपना आधार कार्ड जमा करते हुए कुछ दिनों के लिए धर्मशाला में रहने की बात कही थी और कमरा किराए पर लिया था जिनकी संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को मौत हो गई।
सिद्धार्थ चिल्ड्रन एकेडमी, हापुड़ में एडमिशन हेतु सम्पर्क करें: 8218066639
























