भाजपा ने डा.अम्बेडकर को सदैव सम्मान दिया












भाजपा ने डा.अम्बेडकर को सदैव सम्मान दिया

हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने दावा किया कि आज भारतीय संविधान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। भाजपा भारतीय संविधान में विश्वास करती है और डा.अम्बेडकर के सम्मान के लिए कार्य किया है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता से चिपके रहने के लिए संविधान की धज्जियां उड़ाई है। डा.अम्बेडकर का भारतीय संविधान कांग्रेस शासन में खतरे में था। भाजपा ने सदैव डा.अम्बेडकर को सम्मान दिया है।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया जनपद हापुड़ की हैंडलूम नगरी पिलखुवा में आयोजित एक संगोष्ठी के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। संगोष्ठी को भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश तथा भाजपा पश्चिमी के महामंत्री सुभाष यदुवंश ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसने डा.अम्बेडकर के संविधान को सम्मान दिलाने का कार्य किया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस द्वारा संविधान उल्लंघन करके किए गए कार्यों को गिनाया और कहा कि कांग्रेस शासन में संविधान के विरुद्ध राज्य सरकारों को बर्खास्त किया गया और देश में इमरजैंसी लगाने जैसे कदम उठाए गए। भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ समरसता को आगे बढ़ाया है और बाबा साहेब को पूर्ण सम्मान दिया है। भारतीय जनता पार्टी संविधान की रक्षा के लिए कृत संकल्प है।

संगोष्ठी में जिला पंचायत चेयरमैन रेखा नागर, विधायक धर्मेश तोमर, पिलखुवा चेयरमैन विभु बंसल, नगर अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी, विश्व प्रकाश शर्मा, संगीता गहलौत, जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ सहित शहरी व ग्रामीण इलाकों से बड़ी तादाद में कार्यकर्ता शामिल हुए।

एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!