VIDEO: हापुड़: असौड़ा में प्रेमी ने प्रेमिका को बुलाकर कनपटी पर मारी गोली










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात के गांव असौड़ा में गुरुवार की अपराह्न एक युवक ने एक यवती को गोली मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया।

दरअसल गांव असौड़ा के एक युवक का गांव सबली की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक ने गुरुवार को युवती को गांव असौड़ा बुला लिया और उसे गोली मारकर भाग खड़ा हुआ। खून से लथपथ युवती सड़क पर जा गिरी और जोर से चिल्लाकर मदद के लिए पुकारने लगी।

युवती का शोर और गोली की आवाज सुनकर राहगीर रुक गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस के आला-अफसर, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य लिए। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि घायल युवती ने अहम जानकारी दी है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

लड़की को कान के पास गोली लगी है जिसका उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने मामले को जल्द सुलझाने का दावा किया है।

अब घर बैठे कराएं हैल्थ चैकअप, कॉल करें: 9675655656:







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!