
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव से लापता हुई छात्रा ने अपनी मां को फोन पर कॉल कर बताया कि “मम्मी मैं मौत को गले लगाने जा रही हूं” जबकि परिजनों का आरोप है कि घर से स्कूल में परीक्षा देने गई छात्रा का एक युवक ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई है।
देहात क्षेत्र के एक गांव के युवक ने बताया कि एक अप्रैल को उसकी 22 साल की बहन घर से परीक्षा देने के लिए स्कूल गई थी लेकिन बहन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पीड़ित व उसके परिजनों ने बहन की तलाश की लेकिन कोई सुराग हाथ न लगा। शाम को गांव के ही निहित प्रजापति के मोबाइल नंबर से मां के मोबाइल नंबर पर कॉल की। बहन ने बताया कि वह मरने जा रही है। मामले की जानकारी पर पीड़ित आरोपी के घर पहुंचा और शिकायत की। इस पर आरोपी पक्ष का लोगों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और सख्ती से पूछताछ करने पर धमकी देकर वहां से भगा दिया। उसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आसान किश्तों पर लगवाएं सोलर पैनल, कम करें बिजली बिल : 9897985509, 9068802851



























