
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के अहमदपुर नयागांव स्थित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) के नवीन सत्र 2025-26 हेतु ग्रामवासियों से संपर्क कर एक माह पूर्व से किए गए प्रयासों के फल स्वरुप विद्यालय को 16 नवीन नामांकन पत्र हेतु आवेदन पत्र हुए। प्रधानाध्यापिका को आवेदन पत्र सौंपे गए और कक्षा 1 में 12 नवीन छात्रों से नवीन सत्र के प्रथम दिवस ही कक्षा का संचालन किया गया। आई०सी०टी० एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में ग्राम वासियों से लगातार वार्ता कर उनको जागरूक किया गया जिसके चलते एक अप्रैल से सफलतापूर्वक नया सत्र शुरू हुआ।
AC सर्विस, अंडरग्राउंड इंस्टॉलेशन के संपर्क करें गोयल इलेक्ट्रॉनिक से: 9758162424

























