
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी लेखपाल नरेंद्र कुमार गौड़ को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था जिसके बाद आरोपी लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। अब मंगलवार को लेखपाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है जिससे हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए लेखपाल को निलंबित कर दिया है। चकबंदी विभाग के बंदोबस्त अधिकारी सुनील कुमार नौटियाल ने बताया कि लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है जिसकी सूचना लखनऊ मुख्यालय को भेजी गई है।























